Haryana News: हरियाणा में 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों को बड़ा झटका, पोर्टल पर डेटा नहीं हो रहा अपडेट   

 
Haryana news
Haryana News: हरियाणा सरकार कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के रिकॉर्ड में आ गड़बड़ी को लेकर सख्त हो गई है। सरकार ने सभी विभाग ने को निर्देश दिए हैं। सरकार ने कहा कि सिक्योरिटी ऑफ सर्विस पोर्टल पर कॉन्टैक्ट कर्मचारियों की जानकारी में गलतियां और पैंडिंग मामलों को तुंरत ठीक किया जाए। ताकि पात्र कर्मचारियों को कानून के तहत मिलने वाले लाभ समय पर मिल सके।


मानव संसाधन विभाग की तरफ से जारी निर्देशों में कहा गया है कि पहले भी इस संबंध में आदेश दिए जा चुके हैं। लेकिन विभागों में अभी तक डेटा अपडेट नहीं हुआ है। इसकी वजह से ओटीपी जनरेशन और तकनीकी समस्याएं सामने आ रही है। सरकार ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्ड-निगमों के अधिकारियों और उपायुक्तों को मामले को प्राथमिकता से हल करने को कहा है।

1

2