Haryana News: हरियाणा में एक और बनेगी फोरलेन सड़क, पंचायत मंत्री ने किया शुभारंभ
कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि पानीपत से जींद सड़क मार्ग मौजूदा समय में बिल्कुल बुरा हाल है। कई जगहों पर सड़क गढ्ढों में तब्दील हो चुकी थी जिसके चलते वाहन चालकों काफी दिक्कत हो रही थी। परंतु अब इस सड़क के पुनर्निर्माण के लिए कुल 184.40 करोड़ रुपए की धनराशि को मंजूरी प्रदान की गई है।
2 चरणों में पूरा होगा काम
इस प्रोजेक्ट को 2 चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में पानीपत से दरियापुर मोड तक के हिस्से का पुनर्निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। इस हिस्से को फोरलेन बनाया जाएगा। 4 लेन बनने से वाहन चालकों का सफर आरामदायक हो जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि वन विभाग से NOC नहीं मिलने के चलते कुछ अड़चनें बनी हुई थी लेकिन प्रढाना गांव की पंचायत से आवश्यक भूमि लेकर अड़चन दूर कर ली गई है। इसके एवज में लगभग 11.32 करोड़ रुपये पंचायत को प्रदान किए गए हैं जिसके बाद वन विभाग की एनओसी मिलने पर काम शुरू हो सका है।
