Haryana News: हरियाणा में अजय चौटाला लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव, हांसी में आज जन्मदिन पर रैली

 
haryana news
Haryana News: हरियाणा के हांसी में जेजेपी का जनचेतना रैली है। JJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अध्यक्ष अजय चौटाला के जन्मदिन पर यह रैली रखी गई है। रैली में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शामिल हो सकते हैं। आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव, उत्तराखंड से विधायक उमेश शर्मा, राजस्थान से MLA रविंद्र सिंह भाटी, पंजाब से परमिंद्र सिंह, ढींढसा समेत सिंगर हनी सिंह और मासूम शर्मा को रैली के लिए निमंत्रण भेजा गया है।


रैली में डॉ. अजय चौटाला हरियाणा आगामी लोकसभा या विधानसभा चुनाव लड़ने का मंच से ऐलान कर सकते हैं। अभी तक JBT टीचर भर्ती मामले में सजा की वजह से वह कानूनी रूप से चुनाव नहीं लड़ पा रहे थे। 2022 में उनकी सजा पूरी हो चुकी है। ऐसे में 6 साल बाद वह कानूनी रूप से चुनाव लड़ पाएंगे। वह मंच से इसकी घोषणा कर सकते हैं। मंच पर ही लड्‌डुओं का 65 किलो का केक डॉ. अजय सिंह चौटाला काटेंगे।