Haryana News: हरियाणा में MBA दुल्हन को हेलिकॉप्टर में लाया एडवोकेट, देखने के लिए उमड़ा पूरा गांव

 
haryana news
 Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में दुल्हन को देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। दूल्हन किसी गाड़ी से नहीं बल्कि हेलिकॉप्टर से ससुराल पहुंची। बता दें कि एडवोकेट दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलिकॉप्टर में लेकर पहुंचा। इसके लिए स्कूल में हेलीपैड बनाया गया था।

कादीपुर गांव के रहने

कादीपुर गांव के रहने वाले एडवोकेट गौरव यादव की दूल्हन निधि MBA की स्टूडेंट है। उनकी अरेंज मैरिज हुई है। उनकी शादी पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। क्योंकि कादीपुर गांव में पहले कभी हेलिकॉप्टर से दुल्हन नहीं आई।

वीरवार सुबह 11 बजे से ही ग्रामीणों, बच्चों और महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। दोपहर लगभग करीब सवा 2 बजे स्कूल में स्पेशल हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर की लैडिंग हुई। जैसे ही दरवाजा खुला, दूल्हा गौरव हाथ में फूलों की माला लिए उतरे और दुल्हन निधि को सहारा देकर बाहर लाए।