Haryana News : हरियाणा के स्कूलों में इस दिन से शुरू होंगे 9वीं-11वीं कक्षा के दाखिले, फटाफट करें चेक

 
haryana news
Haryana News : हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए काम की खबर है। हरियाणा के स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र के लिए नौवीं और 11वीं कक्षा में एडमिशन का पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। BSEH संबद्ध सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में इसी शेड्यूल के अनुसार दाखिले किए जाएंगे।

1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 9वीं कक्षा में सामान्य दाखिले पूरे किये जाएंगे। इसके बाद स्कूल प्रिंसिपल से परमिशन लेकर 1 मई से 16 मई तक बिना लेट फीस के साथ एडमिशन ले सकते है।

यदि इसके बाद कोई एडमिशन लेना चाहता है , तो स्कूल मुखिया को संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) से अनुमति लेनी होगी। अनुमति मिलने पर 17 मई से 31 मई तक भी बिना किसी लेट फीस के 9वीं कक्षा में दाखिले किए जा सकेंगे।

वहीं, 11वीं कक्षा में दाखिले की प्रक्रिया भी 1 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र के साथ शुरू हो जाएगी। शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि दाखिले की प्रक्रिया पारदर्शी और तय समय सीमा के अंदर पूरी की जाए।