Haryana News: हरियाणा में घुस खोर आरोपी गिरफ्तार, नायब कोर्ट को 1 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा 

 
haryana news
 Haryana News: हरियाणा के हिसार जिला कोर्ट में तैनात एक नायब कोर्ट को एसीबी की टीम ने 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी मुख्य सिपाही सुनील कुमार जो एडीजे कोर्ट नंबर-4 में नायब कोर्ट के पद पर कार्यरत था।

रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी

जानकारी के मुताबिक ACB टीम ने थाना के पास पटवार भवन के पास ट्रैप लगाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने मौके से 500-500 के नोटों की दो गड्डियां , कुल 1 लाख रुपये नगर बरामद किए हैं। यह रिश्वत किसी लड़ाई-झगड़े से जुड़े मामले में ली जा रही थी।

गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। एसीबी मामले की गहनता से जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।