Haryana news : हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

 
 हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ( ACB) ने शुक्रवार देर शाम रेवाड़ी में लाइसेंस क्लर्क अमरदीप को 4500 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी को ड्यूटी टाइम खत्म होने के बाद करीब रात 8 बजे अनाज मंडी क्षेत्र में रिश्वत लेते हुए दबोचा गया। Haryana news

इतने रुपए में तय हुआ सौदा

जानकारी के मुताबिक, रेवाड़ी के छिपड़वाड़ा मोहल्ला निवासी गौरव ने एसीबी को शिकायत दी थी कि लाइसेंस संबंधी कार्य के बदले क्लर्क अमरदीप द्वारा उससे रिश्वत की मांग की जा रही है। इसके साथ- साथ शिकायतकर्ता ने बताया गया कि आरोपी ने पहले 4700 रुपए की मांग की थी, जिसके बाद दोनों के बीच 4500 रुपए में सौदा तय हुआ। 

मिली जानकारी के अनुसार, ACB की टीम ने शिकायत मिलने के बाद योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई शुरू की। जिसके तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम देकर आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही क्लर्क अमरदीप ने पैसे लिए, पहले से मौके पर मौजूद एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों काबू कर लिया। Haryana news

बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ जारी है।