Haryana News: हरियाणा के इस शहर में बनेगा नया ओवरब्रिज, सुरक्षित बनेगा सफर

 
Haryana News
 

Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले के  वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोग निर्माण विभाग मंत्री रणबीर गंगवा द्वारा हिसार से गुजर रहे NH-9 पर ओवरब्रिज निर्माण, सर्विस लेन बनाने समेत अन्य सुरक्षा उपायों को लेकर लिखे गए पत्र पर कार्यवाही करते हुए NHAI को दिशा-निर्देश दिए हैं।

रायपुर चौक पर बनेगा नया ओवरब्रिज
 PWD मंत्री रणबीर गंगवा को पत्र लिखकर अवगत करवाया है कि NH- 9 पर रायपुर रोड के पास ओवरब्रिज निर्माण, एयरपोर्ट चौक के समीप धांसू- तलवंडी राणा रोड पर सर्विस लेन का निर्माण, रायपुर बाईपास चौक के पास और सरसौद के जल संयंत्र के पास स्थित सनराइज स्कूल के समीप रंबल स्ट्रप लगाने के लिए NHAI के अधिकारियों को आगामी कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं।

इसी तरह से राजमार्ग संख्या 52 पर बरवाला बाइपास के पास बने अंडरपास पर लाइटें लगवाने का रफ कोस्ट एस्टिमेट बनाया जा रहा है। जल्दी ही इसका टेंडर जारी किया जाएगा। NH- 9 पर गांव भगाणा की तरफ साइन बोर्ड लगाने की दिशा में अधिकारियों को हिदायत दे दी गई है।

सुरक्षित बनेगा सफर
केंद्र सरकार की तरफ से इन प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिलने पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि इससे वाहन चालकों के लिए सफर आसान हो जाएगा। सड़कों पर  वाहनों के सुरक्षित संचालन को लेकर प्रय़ास किए जा रहे हैं।