Haryana News: हरियाणा में शादी समारोह से लौट रहे परिवार की गाड़ी टकराई, पति पत्नी समेत 4 लोगों की मौत

 
Haryana News: हरियाणा में शादी समारोह से लौट रहे परिवार की गाड़ी टकराई, पति पत्नी समेत 4 लोगों की मौत
Haryana News: हरियाणा में शादी की खुशियां मातम में उस वक्त बदल गई जब परिजनों को कार हादसे की सूचना मिली। इस हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई है। हादसा पंजाब के मानसा जिले में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक सिरसा जिला का रहने वाला परिवार देर रात को शादी समारोह से वापस लौट रहा था। अचानक मानसा जिले के सरदूलगढ़ के पास कार और ट्रक की टक्कर हो गई जिसमें दो महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई।

SHO गणेश वार के मुताबिक, हरियाणा के सिरसा की प्रेम नगर कॉलोनी निवासी अशोक कुमार (60) अपनी पत्नी उषा बंसल (49) के साथ गांव फरवाही निवासी अर्टिका गाड़ी चालक संदीप कुमार निवासी गांव फरमाही के साथ चंडीगढ़ के शादी समागम में हिस्सा लेने पहुंचा था। शुक्रवार रात को लौटते समय अशोक कुमार की सास राधा देवी (90) और साली रितु बाला (58) भी गाड़ी में सवार हो गई।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें तीन महिलाओं समेत चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर को गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलते ही सरदूलगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस ने सबसे पहले घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद चारों शवों को कार की बॉडी काटकर अंदर से निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस को आशंका है कि ड्राइवर को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, ये सभी चंडीगढ़ में शादी समारोह में गए थे। वहां से लौटते वक्त हादसा हुआ।