Haryana News: हरियाणा से राजस्थान के खाटू श्याम मेले के लिए चलेगी सीधी ट्रेन, देखें क्या है रुट ?

 
Haryana News: हरियाणा से राजस्थान के खाटू श्याम मेले के लिए चलेगी सीधी ट्रेन, देखें क्या है रुट ?

Haryana News: हरियाणा के नारनौल से राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में 21 फरवरी से शुरू हो रहे फाल्गुनी मेले के मद्देनजर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने विशेष रेलसेवा चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन द्वारा दिल्ली के सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से फुलेरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (तीन ट्रिप) चलाई जाएगी। इससे हरियाणा और राजस्थान के श्रद्धालुओं को राहत मिलने की उम्मीद है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04401, दिल्ली सराय रोहिल्ला–फुलेरा जंक्शन अनारक्षित स्पेशल 20 फरवरी से 22 फरवरी तक तीन ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन शाम 7:10 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला से रवाना होकर अगले दिन सुबह 2:30 बजे फुलेरा पहुंचेगी। मार्ग में यह रात 10:58 बजे नारनौल स्टेशन पर ठहरेगी।

वापसी में रींगस से प्रस्थान

वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 04402, फुलेरा–दिल्ली सराय रोहिल्ला अनारक्षित स्पेशल 21 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक तीन ट्रिप चलाई जाएगी। यह ट्रेन सुबह 11:40 बजे फुलेरा से रवाना होकर शाम 6:05 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। मार्ग में दोपहर 12:40 बजे रींगस जंक्शन रेलवे स्टेशन तथा दोपहर 2:41 बजे नारनौल स्टेशन पर ठहराव होगा।

कुल 17 कोच की होगी ट्रेन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, पटौदी रोड, रेवाड़ी जंक्शन, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, मावंडा, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, रींगस जंक्शन और रेनवाल स्टेशनों पर भी रुकेगी।

इस विशेष रेल सेवा में 15 साधारण श्रेणी के डिब्बों के साथ गार्ड श्रेणी के 2 डिब्बे लगाए जाएंगे। कुल 17 कोच वाली यह ट्रेन श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चलाई जा रही है।

हिसार से चलेगी खाटू श्याम के लिए ट्रेन

रेलवे प्रशासन ने खाटू श्याम में श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा (04 ट्रिप) का संचालन करेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04721 हिसार-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 25 से 28 फरवरी तक (04 ट्रिप) चलेगी।

हिसार से 25 फरवरी को 05.50 बजे रवाना होकर एक बजे जयपुर पहुचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04722 जयपुर-हिसार अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा जयपुर से दोपहर 2.50 बजे रवाना होकर 11.25 बजे हिसार पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग मेें सिवानी, सादुलपुर, रामपुरा बेरी, लोहारू, सूरजगढ, चिडावा, रतनशहर, झुंझुनूं, डूंडलोद मुकुंदगढ, नवलगढ, सीकर, पलसाना, रींगस, गोविन्दगढ मलिकपुर, चौमू सामोद व ढेहर का बालाजी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी एवं गार्ड श्रेणी के 02 डिब्बो सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।