Haryana News: हरियाणा के इस परिवार में 35 साल बाद पैदा हुई बेटी, ढोल नगाड़ों से किया स्वागत
Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव मलहाना में एक परिवार में 35 साल बाद बेटी का जन्म हुआ। रोहित के परिवार ने 35 साल बाद बेटी के जन्म पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर परिवार ने संदेश दिया कि बेटियां समाज और परिवार की असली शान है। साथ ही ढोल-नगाड़ों, घोड़ें और रथ से मां बेटी को कार्यक्रम स्थल पर लाया गया। इस खुशी में 130 गांवों के लोग शामिल हुए।
महलाना गांव के रोहित के परिवार में 6 जनवरी को बेटी का जन्म हुआ था। एक तरफ जहां बेटियों को गर्भ में ही मार दिया जाता है। ऐसे समय में रोहित के परिवार ने भव्य आयोजन कर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के महत्व को याद दिलाने वाला उदाहरण बन गया।
आस-पास के 130 गांवों ने इस खुशी में भाग लिया और फूलों की बारिश कर बेटी का स्वागत किया। हवन और रीति-रिवाजों के बाद बेटी का नामकरण किया गया। बेटी का नाम कामाक्षी रखा गया। बेटी के पिता रोहित ने कहा कि आज बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। माता-पिता के लिए बेटियों की खुशियाँ भी उतनी ही अनमोल हैं।
इस भव्य आयोजन से समाज को संदेश दिया कि बेटियों का सम्मान, प्यार और अवसर देने से ही समाज का भविष्य सुरक्षित और उज्जवल बनता है।
