Haryana News: हरियाणा में डॉक्टर थप्पड़ केस में 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानें पूरा मामला
Mar 8, 2026, 19:24 IST
Haryana News: हरियाणा के करनाल में सरकारी अस्पताल के डॉक्टर को थप्पड़ मारने के मामले में 6 और पुलिसकर्मी सस्पेंड किये जा चुके है। रविवार को उपायुक्त उत्तम सिंह से बैठक के बाद मेडिकल एसोसिएशन में अपनी हड़ताल खत्न कर दी। एसोसिएशन का कहना है की उन्हें सही न्याय नहीं मिला है।
बता दें की विवाद 4 मार्च होली के दिन हुआ था। रात को डॉक्टर से गलत व्यवहार करने को लेकर हॉस्पिटल में पुलिस बुलाई गई थी। इस दौरान घरौंडा थाने के SHO दीपक कुमार ने डॉक्टर प्रशांत को थप्पड़ मार दिए और जबरन जिप में बिठाकर थाने ले गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। हालांकि, बाद में SHO ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने फोन पर उनके साथ गाली गलौज की थी।
