Haryana News: हरियाणा में होगी 450 डॉक्टरों की भर्ती, CM सैनी ने किया ऐलान 

 
Haryana news
Haryana News: मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने जिला उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों निर्देश दिए कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं नकल-रहित हों, सभी परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता प्रबंध किए जाएं और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे। 
संवेदनशील व अति-संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा प्रशासनिक अधिकारी नियमित निरीक्षण करें।
उन्होंने परीक्षा के सफल संचालन हेतु स्थानीय सरपंचों और ग्राम सभा के सहयोग पर भी बल दिया। बैठक में शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा भी उपस्थित रहे।
🌟 जल्द ही प्रदेश में नए 450 डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी और भविष्य में प्रदेश में डॉक्टरों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। प्रदेश में जहां -जहां आवश्यकता होगी, वहां -वहां डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी।
-स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का सदन में बयान
🌟 मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का सदन में बयान:
सरकार नशे के खिलाफ पूरी गंभीरता और सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। हरियाणा में उत्तर भारत के राज्यों का संयुक्त सचिवालय स्थापित किया गया है, जहां विभिन्न राज्य मिलकर नशे के विरुद्ध कार्रवाई की नियमित मॉनिटरिंग करते हैं।
हरियाणा सरकार ने नशे के कारोबार में लिप्त लोगों की संपत्तियां कुर्क करने और उन्हें जेल भेजने जैसी कठोर कार्रवाई की है। साथ ही साइक्लोथॉन, मैराथन, खाप पंचायतों और संत समाज के सहयोग से व्यापक जन-जागरूकता अभियान भी चलाया गया है।
🌟 मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सदन में एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि छछरौली (जिला यमुनानगर) के खसरा नंबर 125, 134 और 152 के मूल निवासियों को वहां का मालिकाना हक दिया जाएगा।
इस जमीन का स्वामित्व वर्ष 1887 से सरकार के पास दर्ज था। पीढ़ियों से यहां पर सैकड़ों परिवार रह रहे थे जिसे गैरमुमकिन आबादी इलाका दिखाया गया।
🌟 शहरी परिवहन को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम–फरीदाबाद–नोएडा–ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले नमो भारत RRTS कॉरिडोर के फाइनल एलाइनमेंट को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के लिए NCRTC को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि यह कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो, रैपिड मेट्रो और गुरुग्राम मेट्रो नेटवर्क को आपस में जोड़ते हुए क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। 
🌟 महम विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में बाढ़ एवं जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए राज्य सरकार द्वारा कुल 112.56 करोड़ रुपये की लागत से 44 योजनाएं तैयार की गई हैं। इन योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। 
-श्रुति चौधरी, सिंचाई एवं जलसंसाधन मंत्री 
🌟 म्हारी सड़क ऐप से सड़क सुधार को मिली नई रफ्तार!
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का स्पष्ट संकल्प है कि प्रदेश की सड़कें आमजन के लिए सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक हों। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए 4 अक्टूबर, 2025 को ‘म्हारी सड़क’ ऐप लॉन्च की गई, जिसके माध्यम से सड़क संबंधी शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता और तेजी लाई गई है। 
लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने बताया कि वर्ष 2026 में 5 हजार किलोमीटर सड़कों को वर्क प्रोग्राम में शामिल किया जाएगा, जिससे सड़क ढांचे को और सुदृढ़ किया जा सके।
🌟 विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा उपरांत मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का जवाब :
वर्तमान सरकार ने पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है, जबकि पूर्व की सरकारों में भ्रष्टाचार चरम पर था और “रेवड़ी कल्चर” को बढ़ावा दिया जाता था। 
सरकार की उपलब्धियों से बौखलाया विपक्ष निराश, हताश और कुंठाग्रस्त हो अनर्गल आरोप लगा रहा है, लेकिन तथ्यात्मक जवाब से उसकी झूठ की राजनीति पर ताला लग चुका है।
वर्ष 2014 में जब से हमारी सरकार आई है, सरकार ने पूर्णतः पारदर्शी चयन प्रक्रिया अपनाई है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए हर पल सरकार हरियाणा के युवाओं के साथ खड़ी है।