Haryana News: हरियाणा में 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, कमरे में लगाया फंदा

 
haryana news
 

 

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां गांव बैंयापुर में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। अभी आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

मृतक छात्रा की पहचान वंशिका के रूप में हुई है। घटना के समय घर में कोई बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था। वंशिका के छोटे भाई और बहन बाहर गली में खेल रहे थे।

मां की चीख सुनकर लगी भीड़
वंशिका की मां बाहर से दूध लेकर घर लौटी, तो उसने अपनी बेटी को कमरे में फंदे पर लटकता पाया। मां की चीख सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। 
 घटना के तुरंत बाद छात्रा के पिता को सूचित किया गया और सदर थाना पुलिस को जानकारी दी गई।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस छात्रा के मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है, ताकि सुसाइड के सही कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल छात्रा की मौत के मामले में इत्फाकिया कार्रवाई की गई है।