Haryana News: हरियाणा में 10वीं का पेपर आज, 2.87 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे शामिल   

 
haryana news
Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आज 5 मार्च को 10वीं कक्षा का इंग्लिश का पेपर आयोजित किया जाएगा। वहीं शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षाओं में नकल पर रोक लगाने के लिए 320 उड़नदस्तों का गठन किया है। वीरवार को शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा प्रदेश के 1357 परीक्षा केंद्रों पर संचालति होने वाली सेकेंडरी इंग्लिश पेपर एवं डीएलएड री-अपीयर एग्जाम में 2 लाख 87 हजार 744 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

इससे पहले 3 मार्च् को संचालित करवाई गई सीनियर सेकेंडरी शारीरिक शिक्षा विषय व डीएलएड रि-अपीयर एग्जाम  में प्रदेशभर में अनुचित साधन प्रयोग के 11 मामले दर्ज हुए। जिसमें 1 केस प्रतिरूपण का मामला शामिल है। इसके अतिरिक्त 1 केंद्र अधीक्षक, 1 उप-केंद्र अधीक्षक व 2 पर्यवेक्षक परीक्षा डयूटी में कौताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किए गए।

धारा-163 लागू
एग्जाम सेंटरों के आसपास धारा-163 लागू की गई है। इसके तहत परीक्षा केंद्रों के पास फोटोस्टेट की दुकान और कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे। शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश-पत्र पर दिए गए निर्देशों का पालन करें। परीक्षार्थीयों को एग्जाम सेंटर पर 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। प्रवेश-पत्र पर परीक्षार्थी और पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर अनिवार्य हैं, इसलिए इसे लैमिनेट न करवाएं।