Haryana: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नया नोटिस इंटरनेट पर वायरल, HSSC चेयरमैन ने किया बड़ा खुलासा
Updated: Feb 12, 2026, 12:12 IST
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती के PMT और PST की डेट को लेकर HSSC का एक नोटिस वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, इस नोटिस में डेट का उल्लेख किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार,HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इस नोटिस को फेक बताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर आकर ये खुलासा किया है।
जानकारी के मुताबिक, उन्होंने लिखा है, आयोग जल्द ही जारी PMT और PST की तारीख जारी करेगा। सोशल मीडिया पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती के PMT और PST के तिथि को लेकर एक गलत नोटिस प्रसारित की जा रही है। ध्यान दें कि आयोग द्वारा आधिकारिक रूप से PMT और PST को लेकर किसी भी तरह की कोई तिथि की घोषणा नहीं की गई है।
HSSC चेयरमैन की पोस्ट...
"आयोग जल्द ही जारी करेगा पीएमटी और पीएसटी की तारीख"
— Himmat Singh (@advhimmatsingh) February 11, 2026
सोशल मीडिया पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पीएमटी और पीएसटी के तिथि को लेकर एक गलत नोटिस प्रसारित की जा रही है।
ध्यान दें कि आयोग द्वारा आधिकारिक रूप से पीएमटी और पीएसटी को लेकर किसी भी तरह की कोई तिथि की घोषणा नहीं की गई है। pic.twitter.com/O6o830bJbn

