ऐप से क्या होगा संभव?
'कपास किसान' ऐप किसानों को 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर दर्ज अपनी फसल की जानकारी देखने और सत्यापित करने की सुविधा देगा। इसके बाद किसान सीधे MSP पर अपनी फसल बेचने के लिए स्लॉट बुक कर सकेंगे।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, यह ऐप भारतीय कपास निगम लिमिटेड (CCI) द्वारा 2025–26 खरीदी सत्र के लिए तैयार किया गया है। ऐप गूगल प्ले स्टोर और एपल आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
लॉगिन और वेरीफिकेशन प्रक्रिया
हरियाणा के सभी कपास उत्पादक किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे ऐप डाउनलोड करें और 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के माध्यम से OTP द्वारा लॉगिन करें। इसके बाद ऐप में दिखाई जा रही कपास की बिजाई भूमि की जानकारी को पोर्टल के रिकॉर्ड से मिलाएं।
फसल बेचने की आसान प्रक्रिया
सत्यापित जानकारी के बाद किसान CCI के नजदीकी खरीद केंद्र पर अपनी फसल बेचने के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं। इससे उन्हें MSP योजना का पूरा लाभ मिलेगा।
किसानों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव
सरकारी प्रवक्ता ने किसानों को सलाह दी है कि वे कपास को अच्छी तरह सुखाकर लाएं, ताकि नमी 12% से अधिक न हो। केवल उचित गुणवत्ता की कपास ही MSP दर पर खरीदी जाएगी। CCI ने भरोसा दिलाया है कि किसानों की फसल का उचित मूल्य सुनिश्चित किया जाएगा।
