Haryana: हरियाणा में नई नवेली दुल्हन सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार, दो दिन पहले हुई थी शादी 

 
Newly married bride in Haryana absconds
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के कैथल में दुल्हन द्वारा शादी के दो दिन बाद ही घर से सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, रात को जब परिवार के सभी सदस्य सो गए तो वह घर से चुपचाप गहने लेकर निकल गई। सुबह जब घर वालों की नींद खुली तो सामान बिखरा पड़ा था। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करता है। उसकी शादी 1 मार्च 2026 को UP के एक गांव की युवती से वहीं के मंदिर में हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार, यहां तक की जिस बिचौलिया महिला ने उसकी शादी करवाई उसने भी डेढ़ लाख रुपए लिए थे। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, युवक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरी दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।