Haryana: अंबाला कैंट के मुकुल जिंदल ने UPSC में हासिल की 243वीं रैंक, स्वतंत्रता सेनानी का पोता बनेगा अधिकारी

 
Haryana: अंबाला कैंट के मुकुल जिंदल ने UPSC में हासिल की 243वीं रैंक, स्वतंत्रता सेनानी का पोता बना अधिकारी
अम्बाला- 06 मार्च, 2026- हरियाणा के अंबाला कैंट के रहने वाले मुकुल जिंदल ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 243 हासिल अम्बाला के साथ हरियाणा का नाम रोशन किया है। 25 मार्च 1999 को जन्मे मुकुल जिंदल ने अपनी स्कूली शिक्षा के बाद बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS), पिलानी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। 

सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने मैथमेटिक्स को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना तथा परीक्षा का माध्यम अंग्रेज़ी, जबकि भारतीय भाषा के रूप में हिंदी का चयन किया। मुकुल जिंदल इससे पहले भी UPSC प्रारंभिक परीक्षा में तीन बार शामिल हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि पिछली बार उन्होंने UPSC प्रीलिम्स और मेन्स दोनों सफलतापूर्वक पास किए थे, लेकिन अंतिम चयन सिर्फ 4 अंकों से रह गया था। इस बार मिली सफलता से उत्साहित हैं।

मुकुल जिंदल का कहना है कि उन्होंने देश की सेवा के उद्देश्य से सिविल सेवा को चुना। उन्होंने कहा कि इस सफलता में उनके परिवार का पूरा सहयोग रहा। साथ ही उन लोगों का मार्गदर्शन भी उनके लिए महत्वपूर्ण रहा, जो सिविल सेवा में पहले से चयनित हैं, तैयारी कर रहे हैं या सेवा में कार्यरत हैं।

मुकुल जिंदल का परिवार भी सामाजिक और शैक्षणिक पृष्ठभूमि से जुड़ा रहा है। उनके परदादा स्व. श्री बनारसी दास जिंदल स्वतंत्रता सेनानी थे। उनके दादा सुरेश जिंदल ने पब्लिकेशन का कार्य शुरू किया, जिसे उनके पिता सुमित जिंदल आगे बढ़ा रहे हैं। 

उनकी दादी वीणा जिंदल और माता गीतांजलि जिंदल ने परिवार और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया। वर्तमान में उनकी माता एस्ट्रोलॉजी, हस्तरेखा, टैरो कार्ड रीडिंग और वास्तु से संबंधित कार्य भी करती हैं। मुकुल का एक छोटा भाई विनायक जिंदल है, जो लॉ की पढ़ाई कर रहा है और साथ ही अपने माता-पिता के कार्यों में सहयोग भी करता है।