हरियाणा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार अवनीत सिंह वडैच का दायित्व ग्रहण समारोह 8 अक्टूबर को
रोहतक, 6 अक्टूबर। हरियाणा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार अवनीत सिंह वडैच का दायित्व ग्रहण समारोह 8 अक्टूबर, वीरवार को दोपहर 1 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल, पंचकूला में आयोजित किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य सरदार कुलविंदर सिंह सिक्का ने बताया कि समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता, प्रदेश सरकार के मंत्रीगण तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय नेता सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि सरदार अवनीत सिंह वडैच के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालने को लेकर अल्पसंख्यक समाज में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर प्रदेशभर से पार्टी कार्यकर्ता एवं अल्पसंख्यक समाज के प्रतिनिधि समारोह में पहुंचकर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं देंगे।
सरदार कुलविंदर सिंह सिक्का ने अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में पंचकूला पहुंचकर दायित्व ग्रहण समारोह को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि सरदार अवनीत सिंह वडैच के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा समाज के लोगों को पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।
