हरियाणा में रक्त दान करने वालों को मिलेगा ₹1100 का प्रोत्साहन, मंत्री अनिल विज का बड़ा ऐलान

अंबाला:हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की कि रक्तदान शिविरों में रक्तदान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को उनके स्वैच्छिक कोष (डिस्क्रेशनरी फंड) से 1,100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस घोषणा के बाद रक्तदाताओं और शिविर आयोजकों में उत्साह की लहर दौड़ गई।
 
हरियाणा में रक्त दान करने वालों को मिलेगा ₹1100 का प्रोत्साहन, मंत्री अनिल विज का बड़ा ऐलान

अंबाला: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की कि रक्तदान शिविरों में रक्तदान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को उनके स्वैच्छिक कोष (डिस्क्रेशनरी फंड) से 1,100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस घोषणा के बाद रक्तदाताओं और शिविर आयोजकों में उत्साह की लहर दौड़ गई।

 

अंबाला छावनी में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर को संबोधित करते हुए अनिल विज ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। यह जरूरतमंद लोगों को नया जीवन देने का कार्य करता है। उन्होंने कहा, "जब कोई व्यक्ति जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा होता है, तब खून की हर एक बूंद अनमोल हो जाती है। रक्त किसी फैक्ट्री में नहीं बनाया जा सकता और न ही इसे कृत्रिम रूप से तैयार किया जा सकता है। यह एक ऐसा अमूल्य उपहार है, जो एक इंसान दूसरे इंसान को दे सकता है।"

 

मंत्री ने कहा कि रक्तदान न केवल किसी की जान बचाने में मदद करता है, बल्कि जरूरतमंद मरीजों और उनके परिवारों के लिए नई उम्मीद भी लेकर आता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने और समाज में इस पुनीत कार्य के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की। अनिल विज ने कहा कि सरकार और सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों से रक्तदान को जनआंदोलन बनाया जा सकता है, जिससे रक्त की कमी से किसी भी मरीज को परेशानी का सामना न करना पड़े।