Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम में मेगा इंडस्ट्रियल प्लान, इन 3 गांवों से ली जाएगी 1800 एकड़ जमीन 

 
Haryana news
 Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। HSIIDC ने जिले में तीन नए औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित करने की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए करीब 12 गांवों से लगभग 1800 एकड़ भूमि को चिन्हित किया गया है, जिसे निगम ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से जमीन मालिकों से सीधे खरीदने की योजना बना रहा है।

जानकारी के मुताबिक, भूमि की खरीद प्रक्रिया जमीन के मालिकों की मंज़ूरी और बातचीत के आधार पर होगी, जिसमें सरकार सीधे उन किसानों और जमीन मालिकों से समझौता करेगी जिन्होंने अपने प्लॉट का विवरण ई-भूमि पोर्टल पर दर्ज कराया है। यह प्रक्रिया पारंपरिक भूमि अधिग्रहण की तुलना में अधिक सहमति आधारित बताया जा रहा है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, पहले औद्योगिक क्षेत्र को पटौदी में लगभग 750 एकड़ में विकसित किया जाएगा, जिसमें रामपुर, जनौला, जोरी और जटोला गाँवों की भूमि शामिल है। दूसरा क्षेत्र पटौदी-फर्रुखनगर कॉरिडोर में 500 एकड़ पर होगा, जबकि तीसरा औद्योगिक हब फर्रुखनगर-हरसरू के पास 550 एकड़ भूमि पर विकसित करने का प्रस्ताव है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा सरकार की यह योजना रोजगार के अवसर बढ़ाने और औद्योगिक विस्तार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि इन औद्योगिक क्षेत्रों के विकास से स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और निवेशकों के लिए अधिक अवसर पैदा होंगे।