Haryana: पंचायत समिति चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मीटिंग आज, कुर्सी बचेगी या जाएगी होगा फैसला ?

 
Haryana: पंचायत समिति चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मीटिंग आज, कुर्सी बचेगी या जाएगी होगा फैसला ?
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के फतेहाबाद जिले की रतिया पंचायत समिति के कांग्रेसी चेयरमैन केवल मेहता की कुर्सी बचेगी या जाएगी, इसका फैसला आज (सोमवार) को होने वाला है। 

जानकारी के मुताबिक, उनके खिलाफ लाए अविश्वास प्रस्ताव पर आज दूसरी बार मीटिंग होगी। इससे पहले 19 फरवरी की मीटिंग ADC अनुराग ढालिया का स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देकर स्थगित कर दी गई थी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इससे नाराज होकर पंचायत समिति के 16 सदस्य चंडीगढ़ जाकर CM सैनी से मिले थे। उनके साथ पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल भी रही थी। CM ने DC को फोन कर मीटिंग करवाने के निर्देश दिए थे। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, बता दें कि, रतिया पंचायत समिति के 22 सदस्यों में से एक का निधन हो चुका है। बाकी 21 सदस्यों में से विरोधी खेमे को 14 सदस्यों की एकजुटता चाहिए। विरोधी खेमे का दावा है कि उनके पास पर्याप्त बहुमत है। 21 में से 17 सदस्य चेयरमैन के खिलाफ हो चुके हैं। Haryana News

9 फरवरी को अविश्वास प्रस्ताव

मिली जानकारी के अनुसार, इससे पहले 9 फरवरी को 21 में से 16 सदस्यों ने DC डॉ.विवेक भारती से मिलकर उनसे अविश्वास प्रस्ताव पर मीटिंग बुलाने की मांग की थी। इन सदस्यों का दावा था कि चेयरमैन अपना विश्वास खो चुके हैं। किसी भी सदस्य के साथ वह मिलकर नहीं चलते हैं और न ही विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।