Haryana Marriage: हरियाणा में हुई शादी में दूल्हे ने पेश की मिसाल, दहेज में मिले 6 लाख रुपये लौटाए
गिफ्ट और फर्नीचर के सामान को भी वापस लौटा दिया
सिर्फ इतना ही नहीं दूल्हे ने दुल्हन के परिजनों से शादी में मिले गिफ्ट और फर्नीचर का सामान भी वापस कर दिया। इसके बाद शादी की सारी रस्में पूरी की। अंकित पंचकूला में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं, जबकि उनकी दुल्हन पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद एक प्राइवेट स्कूल में Teacher हैं। करनाल के घरौंडा में रेलवे रोड स्थित अग्रसेन भवन में गुरुवार की रात दूल्हे अंकित की बारात आई थी।
एक नोट निकालकर बाकी रुपये लौटाए
अंकित यूपी के सहारनपुर के सोना अर्जुनपुर के निवासी है। उनकी शादी घरौंडा की आरती से हुई। शादी की सारी रस्में बड़ी धूम-धाम से निभाई जा रही थी। जब शगुन की रस्म आई तो दुल्हन पक्ष की ओर से 6 लाख रुपये की नकद राशि और फर्नीचर का सामान दिया। इसके बाद दूल्हे अंकित ने एक नोट निकालकर बाकी रुपये तुरंत लड़की के परिजनों को लौटा दिए।
