हरियाणा में 1.5 करोड़ का घोटाला करने वाला मैनेजर गिरफ्तार, फर्जी बिल बनाकर स्टॉक में हेराफेरी

 
हरियाणा में 1.5 करोड़ का घोटाला करने वाला मैनेजर गिरफ्तार, फर्जी बिल बनाकर स्टॉक में हेराफेरी

Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम पुलिस ने एक कंपनी के कर्मचारी को 1.5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी और गबन के एक मामले में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, यह मामला IB फार्मा प्रा. लि. कंपनी से जुड़ा है, जहां कंपनी के ही कर्मचारियों पर फर्जीवाड़ा कर भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

मिली जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर 2025 को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि बिलिंग और परचेज विभाग में कार्यरत कुछ कर्मचारियों और मैनेजरों ने मिलकर फर्जी बिल तैयार किए, स्टॉक में हेराफेरी की और कंप्यूटर डाटा में गलत एंट्री कर कंपनी के माल को बाजार में बेच दिया। इस तरह कंपनी के साथ 1.5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इस शिकायत के आधार पर थाना DLF सेक्टर-29, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा-1 की टीम को सौंपी गई, जिसने गहन पड़ताल के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया। Haryana News

आरोपी मैनेजर

मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष गिरी (39 वर्ष) निवासी ताजपुर बादरपुर, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 5 मई को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि संतोष गिरी वर्ष 2016 से 2024 तक कंपनी में मैनेजर/एचआर के पद पर कार्यरत था। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इसी दौरान उसने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दवाइयों के बिल बनाए, स्टॉक में हेराफेरी की और कंपनी के उत्पादों को बाजार में बेचकर रकम का गबन किया। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने करीब 1.5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। फिलहाल आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और अन्य संलिप्त लोगों की पहचान के साथ-साथ गबन की गई रकम की जांच भी की जाएगी।