Haryana : हरियाणा में हवाई फायर कर प्रशासन के खिलाफ अपशब्द बोलने वाला आरोपी गिरफ्तार

 
The accused who fired in the air and abused the administration has been arrested
Haryana : पुलिस अधीक्षक हांसी अमित यशवर्धन भा.पु.से. के दिशा-निर्देशानुसार जिला भर में अपराधों पर लगाम लगाते हुए थाना शहर हांसी पुलिस ने कैंडल मार्च में शामिल होकर हवाई फायर कर प्रशासन के खिलाफ अपशब्द कहने वाले आरोपी शमशेर पुत्र अतर सिंह निवासी पटौदी तोशाम को गिरफ्तार किया गया है।

 
प्रबंधक थाना शहर हांसी इंस्पेक्टर सदानंद ने बताया कि आरोपी ने दिनांक 18.08.2025 की रात करीब 9 पीएम पर जाट धर्मशाला के सामने कैंडल मार्च में शामिल होकर तहस में आकर हवाई फायर कर प्रशासन के खिलाफ अपशब्द कह दिए थे। थाना शहर हांसी पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कल पेश अदालत किया जाएगा।