Haryana: हरियाणा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार रखने वाले 35 आरोपी गिरफ्तार
Nov 6, 2025, 22:02 IST
Haryana News: रोहतक जिले में पुलिस ने एक महीने के भीतर अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ तेज कार्रवाई करते हुए कुल 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 25 पिस्टल, 2 रिवॉल्वर और 40 जिंदा राउंड बरामद किए गए हैं। इनमें से दो मामलों में अकेले 4 हथियार बरामद किए गए, जिनमें महम और सांपला ब्लॉक के आरोपी शामिल हैं।
महम थाना की कार्रवाई
एएसपी वाई शशि शेखर ने बताया कि महम थाना पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनसे 4 हथियार बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। कई आरोपी पहले भी लूट, मारपीट और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल रह चुके हैं।
हथियारों की आपूर्ति और आगे की जांच
पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि ये अवैध हथियार उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से लाए जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।
