Haryana: हरियाणा में धान घोटाले पर बड़ी कार्रवाई, अनाज मंडी की सचिव गिरफ्तार

 
Haryana: हरियाणा में धान घोटाले पर बड़ी कार्रवाई, अनाज मंडी की सचिव गिरफ्तार

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के करनाल में चर्चित धान घोटाले में जांच एजेंसियों ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए करनाल अनाज मंडी की सचिव आशा रानी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, इस गिरफ्तारी के बाद मंडी और खाद्य आपूर्ति विभाग से जुड़े अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के अनुसार, धान खरीद और भंडारण प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर चल रही जांच के दौरान आशा रानी की भूमिका संदिग्ध पाई गई। प्रारंभिक जांच में रिकॉर्ड में गड़बड़ी, भुगतान प्रक्रिया में कथित हेरफेर और स्टॉक मिलान में विसंगतियां सामने आई थीं। इन्हीं आधारों पर पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले असंध मंडी के सचिव कृष्ण, जुंडला मंडी के सचिव दीपक और जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (DFSC) अनिल कुमार को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क और वित्तीय लेन-देन की कड़ियों को खंगाल रही हैं। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, जांच अधिकारियों का कहना है कि मामले में अभी और गिरफ्तारियां संभव हैं। संबंधित दस्तावेजों, भुगतान रिकॉर्ड और गोदामों की जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक, घोटाले की राशि और इसमें शामिल अन्य अधिकारियों की भूमिका को लेकर भी गहन पड़ताल की जा रही है।