Haryana: हरियाणा में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, इन्तकाल मंजूरी के बदले रिश्वत लेते हल्का पटवारी गिरफ्तार
Mar 3, 2026, 22:37 IST
सोनीपत, 03 मार्च 2026: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक ने हल्का पटवारी समेपुर अजय (उम्र 37 वर्ष) को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए हेरिटेज क्लब, सोनीपत से रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने दो प्लॉटों के इन्तकाल दर्ज व मंजूर करवाने की एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर ब्यूरो ने ट्रैप लगाकर आरोपी को रिश्वत लेते ही काबू कर लिया।
इस संबंध में अभियोग संख्या 07 दिनांक 03.03.2026 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में मामला दर्ज किया गया है।
निदेशक डॉ. ए.एस. चावला ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
आमजन से अपील की गई है कि यदि कोई अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत की मांग करे तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1064 या 1800-180-2022 पर सूचना दें।
