Haryana: हरियाणा की तीन तहसीलों में बड़ी कार्रवाई, 3 रजिस्ट्री क्लर्क सस्पेंड, नायब तहसीलदार पर होगा एक्शन

 
Haryana: हरियाणा की तीन तहसीलों में बड़ी कार्रवाई, 3 रजिस्ट्री क्लर्क सस्पेंड, नायब तहसीलदार पर होगा एक्शन
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम में सरकार के वित्तीय आयुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव ने तहसीलों में मिली अनियमितताओं पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 12 मार्च की शाम को जारी आदेश में कहा है कि अनियमितताओं के मामलों में नियम 7 के तहत बादशाहपुर के नायब तहसीलदार महेन्द्र सिंह के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इसके साथ ही विभाग ने त्वरित प्रभाव से तीन रजिस्ट्री लिपिक (आरसी) अमित राघव (तहसील वजीराबाद), अमिता (तहसील कादीपुर) तथा आरती (तहसील बादशाहपुर) को निलंबित करने का आदेश दिया है। Haryana News

आरोप पत्र

जानकारी के मुताबिक, अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा ने निर्देश दिए हैं कि आरोप पत्र का मसौदा एक सप्ताह के भीतर सरकार को भेजा जाए और रिपोर्ट उपलब्ध करवाई जाए। मिली जानकारी के अनुसार, मामले की आगे की जांच जारी है।