Haryana: हरियाणा के सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, SHO की मौत, 13 लोग हुए घायल
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज शनिवार को फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में एक झूला गिर गया। इस हादसे में एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, घायलों का निजी और बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद DC आयुष सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचे और मेला ग्राउंड को खाली करा दिया गया। जानकारी के मुताबिक, घटना का एक वीडियो सभी सामने आया है जिसमें झूला ऊपर से नीचे आते हुए गिरता हुआ दिख रहा है। इसके बाद मेले में लोग इधर-उधर भागने लगे। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, DC ने कहा- “मामले की जांच के आदेश दिए हैं। लापरवाही करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पलवल में चांदहट थाने के SHO जगदीश प्रसाद की भी झूले की चपेट में आने से मौत हो गई।” Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, 39वां अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला 31 जनवरी को शुरू हुआ था, जिसका उद्घाटन उपराष्ट्रपति CP राधाकृष्णन ने किया। यह मेला 15 फरवरी तक चलेगा। इसमें भारत के 30 राज्यों के लगभग 1150 कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही 46 देशों के कलाकार भी पहुंचे हैं।

