Haryana: 3 महीने बाद बंद हो सकती है LPG सिलेंडर की सप्लाई, ADC ने लोगों से की ये अपील
इन क्षेत्रों के लिए लागू हैं निर्देश
अतिरिक्त उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि सेक्टर 9-11, सेक्टर-13, सेक्टर-15, सेक्टर 16-17, मॉडल टाउन एक्सटेंशन, अर्बन एस्टेट-II, पुलिस लाइन एरिया और हिसार शहर के वे इलाके जहाँ गैस पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, वहां के निवासियों को तुरंत घरेलू पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा।
3 महीने की समय सीमा
नोटिस के अनुसार, संबंधित क्षेत्रों के सभी गृहस्वामियों या कानूनी निवासियों को इस सूचना के जारी होने के 03 महीने के भीतर अधिकृत गैस एजेंसी से पीएनजी कनेक्शन प्राप्त करना होगा।
निर्धारित 03 महीने की अवधि समाप्त होने के बाद, संबंधित क्षेत्रों में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति नियमों के अनुसार बंद की जा सकती है। एडीसी उत्सव आनंद ने निवासियों से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए तुरंत आवश्यक कार्रवाई करें। यह कदम सार्वजनिक सुरक्षा और आधुनिक ईंधन अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
