Haryana: हरियाणा पुलिस को बलात्कार करने की झूठी सूचना देने वाली महिला के खिलाफ कानूनी कार्यवाही

 
Haryana: हरियाणा पुलिस को बलात्कार करने की झूठी सूचना देने वाली महिला के खिलाफ कानूनी कार्यवाही
गुरुग्राम 08 फरवरी 2026: दिनांक 17.01.2026 को पुलिस थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम की पुलिस टीम को कंट्रोल रूम से एक सूचना इंदिरा कॉलोनी बादशाहपुर में एक महिला के साथ रेप/इज्जत लूटने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा शिकायकर्ता महिला से संपर्क किया गया व शिकायकर्ता महिला द्वारा बताया कि वह थाना में आकर अपनी शिकायत देगी।

उपरोक्त सम्बन्ध में एक महिला वैष्णव निवासी सुंडियाना, जिला अलवर (राजस्थान) ने पुलिस थाने में आकर अपने ब्यान अंकित कराए कि यह परिवार के साथ इंदिरा कॉलोनी बादशाहपुर में रहती है व मकान मालिक के एक रिश्तेदार द्वारा मकान का किराया मांगा तो उस व्यक्ति के साथ इसकी कहासुनी हो गई थी, जिसके चलते इसने पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल-1091 पर बलात्कार/इज्जत लूटने की झूठी सूचना दी।

उक्त सूचना देने वाली महिला वैष्णव द्वारा जानबूझकर गलत सूचना देकर पुलिस का समय बर्बाद करने तथा सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करने पर इसके खिलाफ धारा 217 बीएनएस के तहत नियमानुसार कार्यवाही की गई।

गुरुग्राम पुलिस अपील करती है कि पुलिस को किसी भी प्रकार की गलत अथवा भ्रामक सूचना न दें, ताकि पुलिस की आपातकालीन सेवाओं में बाधा उत्पन्न न हो और वास्तविक जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके।