Haryana Lado Laxmi Yojna: हरियाणा की महिलाओं के खाते में जल्द आएंगे 2100 रुपये, CM सैनी इस दिन करेंगे ऐलान

Haryana Lado Laxmi Yojna: हरियाणा सरकार इस बार रक्षाबंधन पर 9 अगस्त को महिलाओं को बड़ा तोहफा दे सकती है। CM सैनी अब ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ की शुरुआत करने जा रहे है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जानकारी के अनुसार प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने इस योजना से जुड़ा बड़ा अपडेट दिया है।
योजना को चार चरणों में किया जाएगा लागू
उन्होंने कहा कि इस योजना को चार चरणों में लागू किया जाएगा। पहले चरण में प्रदेश की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इस चरण में उन महिलाओं को शामिल किया जाएगा। जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है। इसमें करीब 50 लाख महिलाओं को हर माह 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जा सकती है।
सरकार रजिस्ट्रेशन पोर्टल करेगी लॉन्च
बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार इस योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए एक पोर्टल तैयार करवा रही है। जैसे ही पोर्टल लॉन्च होगा तो पात्र महिलाएं योजना के लिए आवेदन कर सकेंगी। योजना की फाइनल रिपोर्ट सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की ओर से मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दी गई है। संभावना जताई जा रही है कि इसका अधिकारिक ऐलान रक्षाबंधन के दिन हो सकता है।
BJP ने चुनाव में किया था ऐलान
आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान BJP ने हरियाणा की सभी महिलाओं को 2100-2100 रुपये हर महीने देने का वादा किया था। हालांकि, 9 महीने बीत जाने के बाद भी यह योजना शुरू नहीं हो पाई है।