Haryana Kuber: किसी अजूबे से कम नहीं हरियाणा का झोटा 'कुबेर', हर महीने कमा कर देता है 15 लाख

 
jhota kuber
Haryana Kuber: हरियाणा सरकार की ओर से कुरुक्षेत्र के मेला ग्राउंड में आयोजित 41वें राज्य स्तरीय पशु मेले में 21 करोड़ रुपये का झोटा 'कुबेर' पहुंचा। बता दें कि कुबेर को फतेहाबाद के नाढ़ोडी गांव निवासी विकास भांभू मेले में लेकर आए। विकास के अनुसार कुबरे ने दुनिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मेला जो राजस्थान के पुष्कर में लगा था उसका खिताब अपने नाम पर किया था।

पुष्कर में लगे मेले में कुबेर को 21 करोड़ में खरीदने के लिए इटली के मिडयेटर के साथ आंध्र प्रदेश की पार्टी आई थी। इससे पहले कुबेर की 11 करोड़ की बोली लग चुकी थी। विकास ने कहा कि अगर कोई 50 करोड़ भी देता है तो वह कुबेर का सौदा नहीं करेंगे।


डाइट सुन उड़ जाएंगे होश

विकास भांभू के मुताबिक कुबेर झोटे की उम्र अभी पौने 4 साल है। कुबेर शुद्ध मुर्रा नस्ल का झोटा है। कुबेर की ऊंचाई साढ़े 4 फुट है। इसकी चमड़ी मुलायम, चिकनी और पूरी तरह से काली है। कुबेर की  M-29 है, जो साढ़े 23 लीटर तक दूध देती है। 

कुबेर का पिता अर्जुन और दादा खली है। जो विश्व स्तरीय चैंपियन रह चुके हैं। वे कुबेर को रोजाना खल-बिनौला और चना खिलाते हैं। रोजाना 5 से 7 लीटर दूध कुबेर को पिलाया जाता है। दूध में 200 से 250 ग्राम घी भी मिलाया जाता है। कुबेर को गाजर और गाजर का जूस पिलाया जाता है।

रोजाना करता से 4-5 किमी सैर
रोजाना कुबेर  को 4 से 5KM तक सैर करवाई जाती है। कुबेर की 1 से डेढ़ घंटा मालिश की जाती है। विकास का कहना है कि कुबेर कद-काठी के साथ सुंदरता का बादशाह है। उसके मुंह की लंबाई-चौड़ाई एक समान है। कुबेर करीब 8 फुट लंबा है। कुछ समय पहले ही विकास ने इसका सीमन बेचना शुरू किया है। कुबेर 3 हजार कटड़े और कटड़ियों का बाप है।