Haryana : हरियाणा में 15 खेलों के लिए खुलेंगे खेलो इंडिया केंद्र,  देशभर में 139 केंद्रों को मंजूरी 

 
Khelo India Centres to be opened for 15 sports in Haryana
Haryana : हरियाणा सरकार ने प्रदेश में स्पोर्ट्स टैलेंट को निखारने और भविष्य के ओलंपिक चैंपियन तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने देशभर में 139 अतिरिक्त खेलों इंडिया केंद्रों को मंजूरी दी है। इसके तहत महेंद्रगढ़ जिले में भी विभिन्न 15 खेलों के केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

खेल विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि ताइक्वांडो, वुशु, कराटे, जू-जित्सु, कुराश, रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग, सेलिंग, शूटिंग, साइकिलिंग, जिम्नास्टिक, सेपक टकरा, इक्वेस्ट्रियन (घुड़सवारी), स्क्वैश और गोल्फ के केंद्र खोले जाएंगे। 

केंद्रों की स्थापना के लिए उन संस्थानों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके पास खेल के लिए पर्याप्त मैदान और आधुनिक ट्रेनिंग इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध हो। खिलाड़ियों के लिए बोर्डिंग (रहने) की सुविधा हो। उन्होंने बताया कि सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य पूर्व चैंपियन खिलाड़ियों को रोजगार और कोचिंग के अवसर देना भी है। इच्छुक संस्थान या पात्र एथलीट अपना आवेदन नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम स्थित जिला खेल कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।