Haryana Kal Ka Mausam: जानें हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम, इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

Haryana Kal Ka Mausam: हरियाणा में मौसम विभाग ने 14 जुलाई से लेकर 20 जुलाई तक बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है। आइए जानते हैं कि कल यानी 15 जुलाई को कहां-कहां बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग की मानें, तो मंगलवार को चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं यमुनानगर,हिसार,भिवानी,चरखी दादरी,झज्जर,महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में बारिश की संभावना है।
इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, जिंद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरूक्षेत्र जिले में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
कल कितना रहेगा हरियाणा का तापमान
मौसम विभाग का कहना है कि कल सुबह से ही कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। जिसके चलते अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।