Haryana: हरियाणा में नगर परिषद के JE-अकाउंटेंट सस्पेंड, जाने वजह ?
Feb 12, 2026, 21:01 IST
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के रेवाड़ी जिला नगर परिषद के JE हैप्पी और अकाउंटेंट जितेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया है। चंडीगढ़ निदेशालय से आदेश जारी कीये गए है। इस मामले में नगर परिषद EO सुशील कुमार भुक्कल पर भी कार्रवाई की संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत थी कि EO और अकाउंटेंट ने JE को छुटि्टयों के दौरान का वेतन जारी कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, EO भुक्कल रिश्ते में हुड्डा सरकार में शिक्षा मंत्री रहीं झज्जर विधायक गीता भुक्कल के भतीजे हैं। इस कार्रवाई के बीच वीरवार को अचानक EO छुट्टी पर चले गए। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, मीडिया से बातचीत में EO ने कहा कि निदेशालय को शिकायत में गलत तथ्य भेजे गए। JE को गलती से जो सेलरी जारी हुई, उसकी ब्याज समेत रिकवरी हो चुकी है।
अवैतनिक छुट्टी ली
जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि JE हैप्पी ने 2025 में चार माह का अवैतनिक अवकाश लिया था। JE छुट्टी खत्म होने से पहले ही ड्यूटी जॉइन कर ली। इसके लिए निदेशालय से कोई स्वीकृति नहीं ली। इसके बावजूद उन्हें दो माह का वेतन जारी कर दिया। Haryana News
देखें आदेश

