Haryana IPS Transfers: हरियाणा में 8 जिलों के पुलिस कप्तान बदले, 24 IPS और 5 HPS के हुए तबादले, देखें पूरी सूची
Haryana IPS Transfers: हरियाणा में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। पिछले कुछ दिनों पहले ही आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों के तबादले किये गए थे। अब एक बार फिर कई जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिये गए हैं। गुरुवार शाम को जारी लिस्ट में 24 आईपीएस और 5 एचपीएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किये गए हैं।
गुरुग्राम पुलिस कमिश्नरेट के पांच आईपीएस को भी बदला गया है, इनमें से डीसीपी हेडक्वार्टर अर्पित जैन को नूहं में एसपी लगाया गया है, जबकि मानेसर के डीसीपी दीपक जेवरिया को नारनौल में एसपी लगाया गया है।
आईपीएस राजेश कुमार को एसपी नूंह से एसपी एससीबी, आईपीएस डॉ. अर्पित जैन को डीसीपी हेडक्वार्टर गुरुग्राम से एसपी नूंह भेजा गया है। सुरिंदर बोहरिया को एसपी रोहतक से एसपी लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया है, जबकि आईपीएस शशांक कुमार सावन को एसपी हिसार से एआईजी एडमिनिस्ट्रेशन पीएचक्यू भेजा गया। इसके अलावा आईपीएस मकसूद अहमद को लीव से वापसी पर एसपी एसवी एंड एसीबी (एच) बनाया गया है।
आईपीएस नितीश अग्रवाल को एडीसी टू गवर्नर से एसपी पलवल, वरुण सिंगला को एसपी पलवल से एसपी सिक्योरिटी सीआईडी में भेजा गया है। अर्श वर्मा को एसपी चरखी दादरी से एसपी एसवी एंड एसीबी (एच) और सिद्धांत जैन को एसपी फतेहाबाद से एसपी हिसार की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस नितिका खट्टर को एसपी डबवाली से एसपी फतेहाबाद भेजा गया है।
आईपीएस पूजा वशिष्ठ को एसपी नारनौल से एसपी एसवी एंड एसीबी (एच), गौरव राजपुरोहित को डीसीपी ईस्ट गुरुग्राम से एसपी रोहतक की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस जसलीन कौर को डीसीपी झज्जर से एसपी डबवाली और मेधा भूषण को एसपी एसवी एंड एसीबी (एच) से डीसीपी सोनीपत भेजा गया है। आईपीएस दीपक जेवरिया को डीसीपी मानेसर गुरुग्राम से एसपी नारनौल बनाया गया है।
आईपीएस दीप्ति गर्ग को कमांडेंट 4th बीएन आईआरबी मानेसर से डीसीपी झज्जर भेजा गया है। लोगेश कुमार पी. को डीसीपी झज्जर से एसपी चरखी दादरी और प्रभिना पी. को डीसीपी सोनीपत से डीसीपी मानेसर (अतिरिक्त प्रभार कमांडेंट 4th आईआरबी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईपीएस राजेश कुमार मोहन को डीसीपी ट्रैफिक गुरुग्राम से डीसीपी क्राइम फरीदाबाद और शुभम सिंह को डीसीपी झज्जर से डीसीपी क्राइम झज्जर बनाया गया है।
आईपीएस प्रतीक गहलोत को एडिशनल एसपी कुरुक्षेत्र से डीसीपी ट्रैफिक गुरुग्राम, सोनाक्षी सिंह को एडिशनल एसपी इंड से डीसीपी सोनीपत बनाया गया है। आईपीएस उत्तम को एडिशनल एसपी हिसार से डीसीपी एनआईटी फरीदाबाद और आईपीएस प्रतीक अग्रवाल को एडिशनल एसपी रोहतक से डीसीपी बल्लभगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एचपीएस ममता खराब को एडिशनल एसपी पलवल से एसपी एसवी एंड एसीबी (एच), सिद्धार्थ धंडा को एसपी एलएंडओ पीएचक्यू से एसपी टेलीकॉम हरियाणा पंचकुला (अतिरिक्त प्रभार एसपी ईआरएसएस) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा एचपीएस संदीप कुमार को एसपी स्टेट क्राइम ब्रांच हरियाणा से डीसीपी ईस्ट गुरुग्राम, धारणा यादव को एसपी एससीबी (हरियाणा) से डीसीपी झज्जर बनाया गया है। एचपीएस अनिल कुमार को एसपी एसवी एंड एसीबी से कमांडेंट 5वीं बटालियन एचएपी एमबीएन भेजा गया है।
