Haryana: हरियाणा में INLD चीफ अभय सिंह चौटाला का निर्दलीय विधायक पर पलटवार, माफी मांगे नहीं तो भेजेंगे लीगल नोटिस

 
Haryana: हरियाणा में INLD चीफ अभय सिंह चौटाला का निर्दलीय विधायक पर पलटवार, माफी मांगे नहीं तो भेजेंगे लीगल नोटिस
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा राज्यसभा चुनाव को लेकर गन्नौर से निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान के अनर्गल बयान पर पलटवार करते हुए इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) चीफ अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि देवेंद्र कादियान ने INLD की छवि खराब करने की गंदी मंशा से कहा था कि नामांकन के वक्त INLD के दो विधायक भी मौजूद थे।

जबकि यह जग जाहिर है कि INLD का कोई विधायक नहीं गया। जानकारी के मुताबिक, INLD चीफ अभय सिंह चौटाला ने कहा की पार्टी इस बयान को लेकर निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान को कानूनी नोटिस भेजेगी। या तो कादियान सबूत पेश करें, वरना कोर्ट में माफी मांगनी पड़ेगी। Haryana News

हुड्‌डा पर उठाए सवाल

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर अभय सिंह चौटाला ने पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मतदान के दिन 3 बजे तक कुल 87 वोट डाले जा चुके थे जिसमें कांग्रेस के भी सभी विधायक वोट डाल चुके थे। उस समय तक विधानसभा स्पीकर और INLD के दो वोट समेत 3 वोट नहीं डाले गए थे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव में पोलिंग एजेंट थे। कांग्रेस के सभी विधायकों का वोट भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने देखा था। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, जब 3 बजे तक भूपेंद्र हुड्डा को पता चल गया था कि कांग्रेस के विधायकों ने अपने वोट क्रॉस और कैंसिल किए हैं तो फिर भूपेंद्र हुड्डा ने समय रहते उनके नाम सार्वजनिक क्यों नहीं किए। इसके पीछे भी बहुत बड़ा राज है। Haryana News

BJP को जिताने का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र हुड्डा BJP के उम्मीदवार को जिताने में लगा था। भूपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस के ही दलित उम्मीदवार को हराने की साजिश की थी। हमने किसी भी कीमत पर BJP समर्थित उम्मीदवार को वोट नहीं देना था और अगर भूपेंद्र हुड्डा क्रॉस वोट की जानकारी दे देते तो हमारे दोनों वोट कांग्रेस के दलित उम्मीदवार को देते। 

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस क्रॉस वोटिंग वालों के नाम तो बता रही है। लेकिन चार रद्द होने वाले विधायकों के नाम भी बताएं। क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द करने वाले सभी विधायक हुड्डा के चहेते हैं। Haryana News

हमारी पार्टी का हम करेंगे

मिली जानकारी के अनुसार, CM नायब सैनी पर भी पलटवार करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि CM ने INLD को कांग्रेस की B टीम बताया था। हमारे विधायकों के वोट का फैसला हमारी पार्टी करेगी। या तो CM अपनी बात को साबित करे नहीं तो उनको भी कानूनी नोटिस भेजा जाएगा। जब भी CM नायब सैनी से मुलाकात होगी तो उनसे जवाब मांगूंगा।