Haryana : हरियाणा के इन तीन नगर निगम में BC वर्ग का एक-एक वार्ड बढ़ा, वार्डबंदी के लिए कमेटी का गठन 

 
One ward of BC category increased in each of these three municipal corporations of Haryana
Haryana : हरियाणा के तीन नगर निगमों पंचकूला, अंबाला और सोनीपत में चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने तीनों निगमों में वार्डों की संख्या निर्धारित कर दी है। पंचकूला और अंबाला में वार्डों की संख्या में बदलाव नहीं हुआ है। सोनीपत में वार्डों की संख्या 20 से बढ़कर 22 की गई है। सोनीपत व पंचकूला में वार्डबंदी के लिए 9-9 सदस्यीय कमेटी का भी गठन कर दिया गया है।

पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों में जनवरी 2026 में मेयर और पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता ने इन निगमों में वार्डों के आरक्षण की स्थिति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी। अंबाला नगर निगम में अनुसूचित जाति (एससी) के लिए तीन वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें एक तिहाई यानी एक वार्ड एससी महिला के लिए आरक्षित रहेगा। 

पिछड़ा वर्ग (बीसी) ए और बी के लिए 1-1 सीट रहेगी। पिछले चुनाव में बीसी वर्ग के लिए एक वार्ड आरक्षित था। इस बार भी 7 वार्डों में महिलाएं ही चुनाव लड़ेंगी। बीसी वर्ग के लिए सीट की बढ़ोतरी होने से सामान्य वर्ग की एक सीट कम हो गई है।