Haryana: हरियाणा में नाबालिग ने पुलिसकर्मी को बोनट पर लटका कर दौड़ाई कार, लड़की भी बैठी थी साथ
जानकारी के मुताबिक, यह मामला सेक्टर-7 स्थित चौक पर उस वक्त सामने आया, जब पुलिसकर्मी ने काले शीशे चढ़े होने और नंबर प्लेट न होने पर रुकने का इशारा किया। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, आरोप है कि कार सवार ने रुकने की बजाय स्पीड और तेज कर दी और चौराहे के बीच में खड़े पुलिसकर्मी को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पुलिसकर्मी कार के बोनट पर जा गिरा। इसके बाद भी कार सवार नहीं रुका और पुलिसकर्मी को बोनट पर डालकर काफी दूरी तक लेकर गया। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इस घटना का एक वीडियो सामने है। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी को ट्रेस किया तो पता चला कि वह नाबालिग है। कार में उसके साथ एक लड़की भी थी। घटनाक्रम को देखते हुए आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया। Haryana News
नाबालिग निकला ड्राइवर
मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-32-33 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि कार चला रहा लड़का नाबालिग था और उसके साथ एक नाबालिग लड़की भी थी। कार पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर लिया है, उसकी कार भी जब्त कर ली गई है।
