Haryana: हरियाणा के किसानों के लिए जरूरी खबर, CM सैनी ने किया बड़ा एलान

 
Important news for the farmers of Haryana
Haryana : हरियाणा के किसानों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। पैक्स के तहत किसानों के लिए एकमुश्त निपटान योजना शुरू होगी। CM नायब सैनी ने चंडीगढ़ में इसकी घोषणा की है। CM ने कहा कि प्रदेशभर में मेट्रो विकास के लिए 1 हजार 700 करोड़ की राशि जारी की गई है।

सीएम ने बताया कि बाजरा खरीद में 6.23 लाख मीट्रिक टन बाजरा खरीद की गई और 1.57 लाख किसानों को 358 करोड़ की राशि जारी की गई। सीएम ने 54 हजार 821 किसानों को 116 करोड़ का मुआवजा भी जारी किया।

CM ने कहा कि प्रदेश के तीन जिलों में अधिक नुकसान हुआ है। चरखी दादरी के लिए आज 23 करोड़ 55 लाख की राशि जारी की गई है। हिसार के किसानों को 17 करोड़ और भिवानी के किसानों के खाते में 12 करोड़ 15 लाख की राशि जारी हुई है। सीएम ने कहा कि किसान की फसल का मुआवजा देने में अगर पटवारी कोताही बरतते हैं तो आगे भी कार्रवाई होगी।