Haryana: HSVP की ई-नीलामी आगामी आदेशों तक स्थगित, देखें पूरी जानकारी 

 
HSVP e-auction postponed
पंचकूला 28 जनवरी 2026: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) द्वारा 28 जनवरी 2026 को आयोजित की जाने वाली आवासीय एवं वाणिज्यिक संपत्तियों सहित अन्य साइट्स की ई-नीलामी तकनीकी कारणों से स्थगित कर दी गई है। ई-नीलामी पोर्टल तथा एचडीएफसी बैंक के सिस्टम में आई तकनीकी समस्या के कारण बोलीदाता नीलामी में भाग नहीं ले सके।

अतः 28 जनवरी 2026 की ई-नीलामी आगामी आदेशों तक स्थगित रहेगी। इस दौरान किसी भी नीलामी आईडी में घोषित उच्चतम बोलीदाता (H1) को निरस्त माना जाएगा तथा इस संबंध में कोई दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।