Haryana: हरियाणा में जनगणना-2027 के लिए हाउस-लिस्टिंग 1 मई से, 16 अप्रैल से स्व-गणना की सुविधा

 
Haryana: हरियाणा में जनगणना-2027 के लिए हाउस-लिस्टिंग 1 मई से, 16 अप्रैल से स्व-गणना की सुविधा
चंडीगढ़, 30 जनवरी- हरियाणा सरकार ने राज्य में जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस-लिस्टिंग कार्य की समय-सारिणी अधिसूचित कर दी है। यह कार्य 1 मई से 30 मई, 2026 तक 30 दिनों की अवधि में संपन्न किया जाएगा। इसके साथ ही नागरिकों को 16 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2026 तक स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त तथा जनगणना-2027 के लिए राज्य नोडल अधिकारी डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि यह अधिसूचना जनगणना अधिनियम, 1948 तथा उससे संबंधित जनगणना नियमों के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी की गई है। 

अधिसूचना के अनुसार, यह नई अधिसूचना हरियाणा सरकार की 22 नवंबर, 2019 की पूर्व अधिसूचना को प्रतिस्थापित करती है। हालांकि, इस प्रतिस्थापन से पूर्व पूर्ण किए गए अथवा लंबित कार्यों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।