Haryana: हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू कैंटर ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत
जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चौक की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर (HR-63E-4325) की तेज रफ्तार की वजह से हुआ। Haryana News
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले टैंकर ड्राइवर ने सड़क पार कर रहे दो युवकों को कुचला। इसके बाद भी ड्राइवर नहीं रुका और तेज गति से कैंटर दौड़ा दिया। इसी के साथ साथ उसने कई और लोगों को भी चपेट में ले लिया। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इनमें एक और बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि चपेट में आकर ऑटो सवार महिला समेत चार घायल हो गए। इसके बाद बेकाबू कैंटर फ्लाईओवर के दो पिलर के बीच फंस कर रुक गया तो ड्राइवर कूदकर कर फरार हो गया। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गई। पुलिस के आने तक शव सड़क पर ही पड़े रहे। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर उसके नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
