Haryana : हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, आपस में भिड़ी दो दर्जन गाड़ियां
Updated: Mar 21, 2026, 10:08 IST
Haryana : हरियाणा के पानीपत से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां गांव सिवाह के पास शनिवार सुबह 7 बजे करीब दो दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में 4 से 5 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इस भीषण हादसे की सूचना मिलने के बाद सेक्टर थाना 29 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना में गाड़ियों को सड़क से हटाने के लिए क्रेन बुलावाई है। करीब 2 घंटे से जीटी रोड पर जाम की स्थिति बनी हुई है।
इस हादसे का कारण बदलता मौसम बताया जा रहा है। हल्की बूंदाबांदी के बाद शनिवार (21 मार्च) की सुबह पूरा जिला सफेद चादर में लिपटा नजर आया। विजिबिलिटी (दृश्यता) इतनी कम थी कि हाईवे पर चल रहे वाहनों को 5 मीटर दूर का रास्ता भी दिखाई नहीं दे रहा था।
इसी शून्य दृश्यता के कारण गांव सिवाह बस स्टैंड के पास एक के बाद एक वाहन आपस में टकरा गए, जिससे हाईवे पर घंटों तक लंबा जाम लगा रहा। हादसे में 4 पुरुष, 3 महिलाएं और 3 बच्चे घायल हुए हैं। ये सभी सिवाह बाइपास स्थित एक निजी अस्पताल में एडमिट है।
