हरियाणा के युवाओं को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, प्रदेश में एक ओर बड़ी सरकारी भर्ती रद्द
HPSC ने दिसंबर में इंग्लिश विषय भर्ती के मेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी किया था। भर्ती परीक्षा में कुल 2 हजार 143 कैंडिडेट्स शामिल हुए, जिसमें से केवल 151 ही पास हुए हैं, जबकि भर्ती के लिए 613 पद निर्धारित थे। कैंडिडेट के 10 प्रतिशत और पदों के 25 प्रतिशत युवा भी क्वालिफाई नहीं होने पर अब इसके पैटर्न पर सवाल उठाए जा रहे थे। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, HPSC ने सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट में 35 प्रतिशत अंक का क्राइटेरिया बनाया है, जिसका युवा अब विरोध कर रहे हैं।
चल रहा है धरना
मिली जानकारी के अनुसार, पंचकूला के धरना स्थल पर 4 माह से 35 प्रतिशत क्राइटेरिया के खिलाफ धरना चल रहा है। धरना स्थल पर उनके आंदोलन को कांग्रेस-इनेलो व जजपा अपना समर्थन कर चुकी हैं। कांग्रेस ने HPSC के घेराव का कार्यक्रम भी रखा था। जिसमें यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल प्रशासन ने किया था। Haryana News
कांग्रेस भी कर चुकी प्रदर्शन
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के पंचकूला में कांग्रेस ने भी HPSC के खिलाफ 17 फरवरी को प्रदर्शन किया था। जिसमें कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा व वरूण मुलाना शामिल हुए थे। युवा कांग्रेस के प्रदर्शन में दीपेंद्र हुड्डा ने बेरिकेडस फांदा था। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी लिया था। Haryana News
विधानसभा घेराव
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा लोक सेवा आयोग के खिलाफ युवाओं ने बजट सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव भी किया था। जिसमें चंडीगढ़ सेक्टर-17 थाने में पुलिस ने शांति भंग करने का केस दर्ज किया है। प्रदेश के 17 युवाओं को नोटिस मिला था। विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे युवाओं और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई थी। बाद पुलिस कैंडिडेट्स को बस में बैठाकर अपने साथ ले गई।
