Haryana : हरियाणा में गर्मी ने दिखाए अपने तेवर! इन जिलों का बढ़ा तापमान...मौसम रहेगा शुष्क
Mar 5, 2026, 10:02 IST
Haryana : हरियाणा में मार्च के शुरुआती दिनों में ही गर्मी अपना रंग दीखाने लगी है। IMD के अनुसार प्रदेश में इस बार ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है। इस समय राज्य का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंच रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।
जानें किस जिले कितना रहा तापमान
IMD के अनुसार 7 जिलों में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। जिनमें से सबसे अधिक 34.3°C तापमान पलवल में रिकॉर्ड हुआ। हिसार में पारा 33.5°C, नारनौल में 33.5°C, महेंद्रगढ़ में 33.4°C, नूंह में 33.6°C, भिवानी में 34.2°C और गुरुग्राम क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पारा 33 डिग्री से पार रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश में मौसम आमतौर पर 8 मार्च तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है।
वहीं प्रदेश में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.8°C करनाल में दर्ज किया गया। चंडीगढ़ 13.8°C, गुरुग्राम 12.9°C, रोहतक 15.8°C और हिसार 16.4°C रहा।
