हरियाणा के हांसी में जलवा पूजन के दौरान हुई हर्ष फायरिंग, हेड कांस्टेबल की गोली लगने से मौत

 
हरियाणा के हांसी में जलवा पूजन के दौरान हुई हर्ष फायरिंग, हेड कांस्टेबल की गोली लगने से मौत

हरियाणा के हांसी में हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। जलवा पूजन कार्यक्रम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में हेड कॉन्स्टेबल को गोली लगी थी। जिसके बाद उनका हिसार के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन यहां उपचार के दौरान की उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला ?
मृतक की पहचान रोजला गांव के रहने वाले 32 वर्षीय अमरजीत के तौर पर हुई है। दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात था। अमरजीत की पत्नी रिंकू ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि बीते 23 सितंबर की रात वह अपने पति अमरजीत के साथ सिधवां खास में अपने मामा के बेटे के जलवा पूजन कार्यक्रम में गई थीं। वहां सिधवां खास का ही रहने वाला सुरेंद्र और उसका दोस्त मनोज भी मौजूद थे।

हर्ष फायरिंग में हेड कॉन्स्टेबल को लगी गोली

रिंकू ने बताया कि सुरेंद्र, मनोज और उनके कुछ अन्य साथी हथियारों से हवाई फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान गोली अमरजीत की जांघ में जा लगी। गोली लगते ही अमरजीत जमीन पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हिसार रेफर किया गया। वहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 24 सितंबर की रात अमरजीत की मौत हो गई। इस मामले में बास थाना SHO जय सिंह ने बताया कि मृतक कॉन्स्टेबल की पत्नी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। तीनों आरोपी फरार है। आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।